उतई नगर में स्थापित होगी छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति निकलेगी सांस्कृतिक रैली

उतई ।छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और उतई नगरवासियों के प्रयास से 11 जून दिन इतवार को छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित की जा रही है, दरअसल प्रदेशभर में लगातार छत्तीसगढ़िया अस्मिता और भाषा को लेकर क्रान्ति सेना काम कर रही है, लगभग सैकडों गांवों में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित की जा चुकी है यह क्रम अनवरत जारी है, नगरवासियों की सहयोग से मूर्ति स्थापना के साथ भव्य छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक शोभा रैली होगी, जिसमे सुवा,कर्मा, पंथी, आदिवासी मांदरी नृत्य,दुर्गा झांकी, अखाड़ा, गढ़वा बाजा महतारी रथ के साथ छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में रैली निकलेगी। जिसमें छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेशाध्यक्ष अमित बघेल के संग ही हजारों की संख्या में सेनानी शामिल होने जा रहे हैं।
छ क्रा सेना दुर्ग जिला ग्रामीण के प्रभारी कामेश साहू ने बताया कि प्रदेश के हर गांव में महतारी मूर्ति स्थापना क्रांतिसेना का लक्ष्य है और द्रुत गति से लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं उन्होंने बताया कि सेना छत्तीसगढ़ियावाद की बात करती है, अपने प्रदेश की भाषा, संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने और संवर्धन के काम करती है।
राजधानी में बूढ़ादेव यात्रा कांसा दान महाउदीम के लिए उक्त कार्यक्रम में भी कांसा के पुराना बर्तन दान कर सकते है । दुर्ग ग्रामीण के जनमानस को ये महापर्व में शमलित होने के लिए और आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की जा रही है।
सेनाध्यक्ष श्री अमित बघेल के आगमन पर क्षेत्र के सेनानी और आम खास छत्तीसगढ़ियों में खुशी की लहर है। क्षेत्र के सभी सेनानी आयोजन के तैयारी में ज़ोरशोर से लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *