* रायपुर। बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में नक्सलियो द्वारा डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवानों पर घात लगाकर किए गए हमले में 10 जवान तथा एक वाहन चालक शहीद हो गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडीं ने नक्सली हमले में शहीद प्रत्येक परिवार के आश्रितों को 1 करोड़ रुपए सम्मान राशि तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग करते हुए उनके जीवनयापन व सुरक्षा की मांग की है। पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने बताया है कि इस घटना से शहीद परिवार अत्यंत शोकाकुल है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज जिला सचिव विजय कुमार झा, युवा नेता गौरव सिंह, वीरेंद्र पवार, राहुल सरोज, मोहन यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री निवास जाकर उक्ताशय का मांग पत्र सौंपा है। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में खून खराबा पर राजनीति न करते हुए सर्वदलीय बैठक कर बस्तर में नक्सली समस्या का समाधान निकालने व भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होना सुनिश्चित करने की मांग की है।
1 करोड़ रुपए मुआवजा व आश्रित परिवार को नौकरी दें कोमल हुपेंडीं
