शुभम गुप्ता की खबर
भाजपा मंडल द्वारा दंतेवाड़ा क्षेत्र में बुधवार को नक्सली हमले में शहीद हुए दी जी आर के 10 जवानो व एक सिविलियन ड्राइवर को नगर के जयस्तंभ चौंक स्थित शहीद स्मारक मे श्रद्धांजलि अर्पित की गई।श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे मुख्य रूप से डौण्डी नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, नगर उपाध्यक्ष रूपेश नायक , मंडल अध्यक्ष मनीष झा, तेज राम साहू, अजय चौहान, जीवनलाल धनकर,शिवम् दुबे व आकाश बोरकर उपस्थित थे।नक्सलियों द्वारा इस कायरतापूर्ण हरकत कि निंदा की गई और नक्सलवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
