शैक्षणिक सत्र 2023- 24 के लिए कार्य योजना बनाने सहायक संचालक ने ली प्राचार्यो की बैठक,,

जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार विकासखंड पाटन के समस्त प्राचार्यो की आवश्यक बैठक बी आर सी भवन पाटन में आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सहायक संचालक डॉक्टर बी रघु एवम राजेश ओझा के द्वारा विभिन्न एजेंडा पर विस्तार से चर्चा की गई। सहायक संचालक ने सत्र 2022_23 में शेष बचे छात्रों का छात्रवृत्ति योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया साथ ही साथ कर्मचारी डाटा बेस, सत्र 2023-24 के लिए गणवेश एवम पाठ्यपुस्तक की प्राप्ति,शालाओं में सामाजिक अंकेषण,माध्यम भोजन चावल का भौतिक सत्यापन करने एवम परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई। सभी प्राचार्यो से फीडबैक लिया गया एवम सत्र 2023-24 के लिए कार्य योजना बना कर आगामी सत्र की तैयारी करने कहा। जिला पंचायत सदस्य मोरजध्वज मोनू साहू एवम जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने शालाओं की भौतिक संसाधन की जानकारी ली एवम आश्वस्त किया की आगामी सत्र में भवन एवम संसाधन की कमी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार महिलांगे, आकांक्षा अग्रवाल, सविता देशलहरे,प्राचार्य सोमेन कुंडू, जे पी पांडे,नेहरू साहू,ओ पी सिंग, प्रमिला चंद्राकर,सहित 57 प्राचार्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *