आयुष्मान कार्ड पंजीयन से बचे हुए नागरिकों को डोर टू डोर जाकर पंजीयन किए जाने के निर्देश

एस डी एम पाटन द्वारा आज आयुष्मान कार्ड, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन श्री मुकेश कोठारी , बीएमओ पाटन डा. आशीष शर्मा, सीएमओ नगर पंचायत योगेश्वर उपाध्याय, सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग, बीईटीओ बीएल वर्मा, सी साहू, एवं समस्त पर्यवेक्षक गण उपस्थित थे। एस डी एम श्री विपुल गुप्ता ने सभी विभाग को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड पंजीयन से बचे हुए नागरिकों को डोर टू डोर जाकर पंजीयन किए जाने के निर्देश दिए। मितानिनों ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ,रोजगार सहायकों के माध्यम से बचे हितग्राहियों को प्रेरित कर आयुष्मान कार्ड पंजीयन सुनिश्चित किया जाना है।आयुष्मान कार्ड के पंजीयन से बचे हुए नागरिकों से अपील भी की गई है कि अपने ग्राम के लोक सेवा केंद्रों में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।साथ ही ग्रीष्मकालीन स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीणों को *लू* हीट स्ट्रोक से बचाव संबंधी जन जागरूकता करने, दुर्ग जिले में मलेरिया उन्मूलन हेतु चल रहे विशेष अभियान फाइट द बाइट के तहत कॉलोनियों,ग्रामों, शासकीय कार्यालयों,स्कूलों , आंगनवाड़ी केंद्रों,आदि में मच्छर उन्मूलन गतिविधियां निरंतर जारी रखने निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *