तहसीलदार एवं पटवारी के आंदोलन का आप पार्टी ने समर्थन किया- न्यायोचित मांग शीघ्र पूर्ण हो- कोमल हुपेंडी

* रायपुर राजस्व विभाग के 2 बड़े संवर्ग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ तहसीलदार, नायब तहसीलदार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के के लहरे, तथा छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के प्रांत अध्यक्ष भगवती प्रसाद कश्यप के नेतृत्व में अपनी जायज मांगों के लिए आज 24 अप्रैल सोमवार को एक दिवसीय आंदोलन किया गया। आंदोलनरत धरनास्थल नवा रायपुर तूता में पटवारियों की सभा को आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, रायपुर जिला सचिव एवं कर्मचारी नेता विजय कुमार झा, तेजेंद्र तोड़ेकर, गौरव सिंह, देवलाल नारेटी के नेतृत्व में पटवारियों द्वारा मई माह में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आंदोलन का समर्थन किया गया। आज प्रदेश के सभी 32 जिलों के पटवारी रायपुर राजधानी में एकत्रित हुए, जहां अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए रायशुमारी कर मई माह में आंदोलन करने का निर्णय पारित किया गया। साथ ही कसडोल में तहसीलदार द्वारा अवैध परिवहन रोकने के लिए की गई कार्यवाही के विरोध में क्षेत्रीय विधायक ने तहसीलदार का रायपुर सूचना आयोग में ट्रांसफर करा दिया गया। इसलिए तहसीलदार आज एक दिवसीय आंदोलन पर थे। आम आदमी पार्टी ने उनके संघर्ष में साथ देने का वादा किया है। श्री झा ने अपने जोशीले उद्बोधन में कहा कि पटवारियों के महत्वपूर्ण मांग पदोन्नति केवल इसलिए रुकी हुई है, क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार आरक्षण के प्रतिशत का निर्णय नहीं किए, इसलिए प्रदेश में किसी शासकीय सेवक की पदोन्नति नहीं हो रही है। इसी प्रकार देश में जनता की अरबों रुपए का घोटाला करने वाले अदानी एवं प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का एनपीएस का राशि खाने वाला एनएसडीएल कंपनी के खिलाफ एफआईआर नहीं होता। लेकिन पटवारियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर हो जाता है। इस भेदभावपूर्ण नीति का आम आदमी पार्टी निंदा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *