सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

रोशन अवस्थी@देवभोग।ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर देवभोग क्षेत्र के सर्व ब्राम्हण समाज ने अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया।सर्व ब्राम्हण समाज सदन पर वैदिक पूजा अर्चना के पश्चात शाम को नगर मे स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाल कर नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा के दरम्यान जोरदार आतिशबाजी के साथ जयकारे से नगर गूँज उठा।इस शोभायात्रा में देवभोग,टेमरा,परेवापाली,गोहरापदर,खुटगाँव,अमलीपदर सहित सभी गाँव के सैकडो की संख्या मे ब्राम्हण शामिल हुये।


जहाँ शोभायात्रा के दरम्यान माहेश्वरी समाज ने शीतल जल पीलाया तो वही शोभायात्रा के पश्चात देवभोग एसडीएम सुश्री अर्पिता पाठक के मुख्य आतिथ्य मे शिक्षा, मेडिकल सेवा, राजनिति, कर्मकाण्ड, प्रशासनिक सेवा, जनप्रतिनिधि, मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्र के प्रतिभावान ब्राह्मणों को अलंकृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने उन्हे प्रशस्ती पत्र भेंटकर बधाई दी।इस अवसर पर ब्राम्हण समाज ने भण्डारा का भी आयोजन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *