आदर्श विवाह में शादी रस्म की गीत संगीत ने बांधा समा, रंग झरोखा के संयोजक दुष्यंत हरमुख का साहू समाज ने किया सम्मान


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा कर्मा जयंती , सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोक कला मंच रंग झरोखा सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों का प्रस्तुति देखने भी भीड़ जुटी है। सुबह से शाम तक कलाकारों ने संयोजक दुष्यंत हरमुख, लोक गायिका रिंकी देवांगन ने पूरी टीम के साथ प्रस्तुति दी । आदर्श विवाह में शादी की रस्म के समय लोक कलाकारों ने अपने गीत संगीत से खूब समा बांधा। इस अवसर पर तहसील साहू संघ पाटन द्वारा रंग झरोखा के संचालक दुष्यंत हरमुख का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी लोक कलाकारों की सराहना करते हुवे उस सबका अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर तहसील साहू संघ अध्यक्ष दिनेश साहू, तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष तथा दुर्ग मंडी बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी साहू, दक्षिण पाटन कांग्रेस के जोन प्रभारी , सेवा सहकारी समिति बटरेल के अध्यक्ष भेष आठे, पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू , पूर्व जनपद सदस्य रोहित साहू, गंगादीन साहू, धनराज साहू, प्रोफेसर यशवंत साव, लालजी साहू, दिलीप साहू, किशन हिरवानी, सहित अन्य ने सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *