साहू समाज अपने संगठन और जागरूकता के बल पर हर क्षेत्र में अपनी चमक बिखेर रहा है-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

(तहसील स्तरीय सामूहिक आदर्श विवाह एवं कर्मा जयंती महोत्सव शनिवार को गातापार में खुशनुमा माहौल में सम्पन्न )

जामगांव-आर @मनीष चंद्राकर--तहसील साहू संघ पाटन की ओंर से अक्षय तृतीया पर्व पर क्षेत्र के ग्राम गातापार में तहसील स्तरीय सामूहिक आदर्श विवाह,कर्मा जयंती महोत्सव एवं विशाल सामाजिक सम्मेलन शनिवार को खुशनुमा माहौल में सम्पन्न हुआ,आयोजन में तहसील,जिला व प्रदेश के सामाजिक पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों ने नव दंपतियों को आर्शीवाद और उपहार देकर उनके सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की ! आयोजन के दूसरे दिन द्वितीय सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल शामिल हुए और भव्य आयोजन के लिये सभी को बधाई देते हुए कहा कि साहू समाज संगठित और मेहनतकश समाज है जो अपने काम के बल पर राजनीति सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी चमक बिखेर रहा है उन्होंने बिरनपुर की घटना के राजनीतिकरण को दुःखद बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवारजनों और समाज की मांग पर प्रदेश सरकार द्वारा मुआवजा,नौकरी सहित उन्हें इंसाफ देने के लिये फौरी तौर पर काम किया गया है श्री बघेल ने कहा राज्य में आमजन की आर्थिक सुदृढ़ता बढ़ाने के लिये कई योजना चलाई गई,राजिम पुन्नी मेला को व्यवस्थित करने,इसकी भव्यता बढ़ाने सहित माता कौशिल्या धाम चंदखुरी के लिये किये गए प्रयासों को बताया और तहसील साहू संघ की मांग पर भवन व अन्य निर्माण के लिये पचास लाख की स्वीकृति देने की घोषणा की ! अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि वे लंबे समय से समाज की मुख्य धारा से जुड़कर काम कर रहे है आज समाज ने प्रगति तो की है पर समाज मे आज टूटन और बिखराव भी पैदा किया जा रहा है जिस पर सचेत रहना जरूरी है,समाज के पदाधिकारी राजनीति छोड़कर केवल समाज की चिंता करें यह आवश्यक है ! इसके पूर्व मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू,जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू ने भी सम्मेलन को सम्बोदबित किया, तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने स्वागत भाषण दिया ! मंच पर पूर्व अध्यक्ष राजेश साहू,जिपं उपाध्यक्ष अशोक साहू,जिपंस मोरध्वज साहू, पूर्व जिपंस जयंती साहू,सरपंच होरीलाल साहू,उपसरपंच राजेश्वर गंजीर उपस्थित थे !कार्यक्रम का संचालन खेमलाल साहू तथा आभार डॉ गुलाब साहू ने किया। इस मौके पर पिछले 19 वर्षों से जिन गावों में सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन हुआ है उन गावों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।

छग में खुशहाली और समृद्धि के मिलकर काम करने की जरूरत–अरुण सा

इसके पूर्व प्रथम सत्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे और समारोह को सबोधित करते हुए कहा कि साहू अपने लगन और ईमानदारी के बल पर आज छत्तीसगढ़ और देश में समरस होकर उल्लेखनीय तरीके से काम कर रहा है,उन्होंने बिरनपुर में समाज के युवा की हत्या के मामले पर कहा कि भुवनेश्वर जैसे निर्दोषों को इंसाफ दिलाने हम सबको आगे आकर छग में खुशहाली और समृद्धि के मिलकर काम करने की जरूरत है ! दुर्ग सांसद विजय बघेल ने साहू समाज की जागरूकता और प्रयासों को सराहा और कहा छत्तीसगढ़ अमन और शांति का क्षेत्र पर पिछले कुछ समय से यहां साहू समाज सहित अन्य समाजो को लक्ष्य करके धर्मान्तरण सहित अन्य अपराध तेजी से बढ़ रहे है बिरनपुर मामले में एक सम्पदाय विशेष लोग किनकी शह पर इतने ताकतवर हो गए यह सोचने की जरूरत है ऐसे तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देने सभी को मिलकर काम करना होगा ! हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू,पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने संबोधित किया ! कार्यकारी अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने सामाजिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया,भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद वर्मा,जिपंस हर्षा चंद्राकर, पूर्व जिपंस जयंती साहू,खिलावन साहू ,कृष्णा साहू ,प्रेमलाल साहू, पोषण साहू , पुसाऊ राम साहू, श्याम लाल साहू, चंद्रभूषण साहू,जनपद सदस्य दिनेश साहू, जनपद सदस्य रूपचंद साहू मंचासीन रहे ! मौके पर प्रमुख रूप से ,गंगादीन साहू,विमल साहू,धनराज साहू, दिलीप साहू, महेंद्र साहू,किशन हिरवानी,डॉ सुरेश साहू,किशोर साहू, टेस राम साहू, मोहन साहू, सरिता साहू,कमलेश्वरी साहू,हरिशंकर साहू,विमला साहू,देवनारायण साहू,देवेन्द्र साहू,गरीब दास साहू, लालजी साहू,गायत्री साहू,डॉ डोमन लाल साहू, गजेंद्र साहू,भूमिका गंजीर,त्रिवेणी साहू,चांदनी साहू, गोपेश साहू साहू, उषा साहू, कोमीन साहू,जीवधन साहू,छगन साहू,सुखदेव साहू,बलराम साहू, सोहन साहू, नारद साहू,कमलेश साहू, रविशंकर साहू,डुलेश्वर साहू,पारखत साहू, टीकाराम साहू, बेनीराम,बोधण साहू,विमल साहू,राजू साहू, शशिभूषण साहू, सोहन साहू,मधुकांत साहू,अशोक साहू,मनीष साहू,नूतन साहू,सहित अन्य उपस्थित थे।

16 जोड़े परिणय सूत्र में–

बीसवें वर्ष के इस सामूहिक आदर्श विवाह में 16 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, प्राथमिक शाला भवन से बारात निकली इस दौरान सामाजिक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ परिजनों ने बारात में डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किए, बारात कार्यक्रम स्थल में पहुंची तब पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साहित्य वेदान्ताचार्य सुकृत शास्त्री जी द्वारा वैदिक मंत्रोपचार के साथ विवाह सम्पन्न करवाया गया,सभी अतिथियों द्वारा नवयुगल दम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *