
पाटन.प्रिज्म पब्लिक स्कूल में आठवा वार्षिक खेल दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्रीमती नीता डुमरे, अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ओलंपियन (बाक्सर) व विशिष्ट अतिथि डी. चन्द्राकर बास्केटबॉल खिलाड़ी थे।
सर्वप्रथम संस्था के प्रमुख श्री रूपेश कुमार गुप्ता ने कलर पार्टी के साथ अतिथियों की अगवानी की जिसके बाद ध्वजारोहण व मार्चपास्ट कर सलामी दी गई। पर्यावरण संस्था के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हुए संस्था ने अपनी अतिथियों को भेंट स्वरूप पौधा दिया गया एवं पर्यावरण की अपील की गई। विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसके उपरांत अतिथियों ने अपने उदबोधन में श्रीमती नीता डूमरे ने अपनी उदबोधन में खेल से व्यक्ति को होने वाले मानसिक और शारिरिक लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि एक खिलाड़ी कभी हारता नही है व कभी आत्महत्या जैसे कदम नहीं उठाता।

राजेन्द्र प्रसाद ने अपने उदबोधन में खेल के महत्व को समझाया और अपने खिलाड़ी जीवन को याद की। डी. चन्द्राकर ने विद्यालय के बच्चो को आपना आशीर्वाद दिया और बच्चो को पढ़ाई के साथ खेल के महत्व को समझया। संस्था प्रमुख ने अपने उदबोधन में खिलाड़ी जीवन के महत्व को बताया। अंत मे वर्ष भर के खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सोसायटी सदस्य श्रीमती पारोमिता मोहन्ती डायरेक्टर ख्याति साहू कॉलेज प्राचार्या डॉ अंजना शरद स्कूल प्राचार्या स्वप्निल रमिता जाना एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
