स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने कोरोना वारियर्स की मृत्यु पर 50 लाख का बीमा व अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग

पाटन.स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ ने कोरोना महामारी के समय कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के आकस्मिक मृत्यु होने पर 50 लाख का बीमा व उनके परिवार के सदस्य को शीघ्र ही अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की है ।स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ पाटन के ब्लॉक प्रवक्ता खेलेंद्र कुमार कुर्रे ने बताया कि पिछले दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में पदस्थ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट दयाराम साहू की आकस्मिक मृत्यु हो गयी थी। स्वर्गीय दयाराम साहू इस भीषण कोरोना महामारी के समय एक सच्चे कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करते हुए बाहर से आये प्रवासी मजदूरों,छात्रों,किसानों आदि प्रवासियों के साथ साथ प्रदेश में कोरोना सस्पेक्टेड का प्रतिदिन सैंपल कलेक्शन का कार्य कर रहे थे लेकिन अचानक उनकी मृत्यु हो गयी थी मृत्यु किन कारणों से हुई यह जांच का विषय है लेकिन जिस रात उनकी तबियत बिगड़ी उस दिन भी उनके द्वारा 10 सस्पेक्टेड का सैम्पल कलेक्शन का कार्य किया गया था । ब्लॉक प्रवक्ता खेलेंद्र कुमार कुर्रे ने बताया कि इसी तारतम्य में खण्ड चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ आशीष शर्मा व पाटन एसडीएम विनय पोयम को क्रमशः स्वास्थ्य संचालक व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से ज्ञापन सौंपा गया जिसमें स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने मांग किया है कि पीड़ित परिवार को 50 लाख का बीमा राशि व परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति शीघ्र प्रदान किया जाए यही कोरोना वारियर स्वर्गीय दयाराम साहू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ज्ञापन सौपने वालो में प्रमुख रूप से संघ के जिलाध्यक्ष पंकज राठौर,पाटन ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र साहू,ब्लाक प्रवक्ता खेलेंद्र कुर्रे, मीडिया प्रभारी बसंत साहू,जगदीश साहू,ललित साहू,आर एस शांडिल्य, मिथलेश साहू,बिष्णु देवांगन,तालसिंह ठाकुर,संतोषी देवांगन ,जयश्री वर्मा आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *