रायपुर. छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना के मामले पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आशंका जाहिर की है कि करीब राज्य की 10 फीसदी आबादी कोरोना से संक्रमित होगी। यानि आने वाले समय में प्रदेश में 30 लाख लोग कोराना से ग्रसित हो सकते हैं ।
स्वास्थ्य मंत्री ने आज कोरोना से आने वाले संकट के बारे में बात कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इनमें से 20 प्रतिशत लोगों में ही लक्षण दिखाई देंगे। 15 हजार लोगों को आईसीयू की आवश्यकता होगी। करीब साढ़े 7 हजार लोग वेंटिलेटर पर होंगे जिसमें से 80 फीसदी लोगों की मौत हो सकती है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि अगर संक्रमित मरीज एक साथ आ जाएंगे तो ही समस्या होगी। नहीं तो इलाज की पूरी व्यवस्था है। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से ICMR की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। बता दें कि कुछ दिन पहले रायुपर मेडिकल कालेज में भी कोरोना के संक्रमण को लेकर रिसर्च किया गया था जिसमें अगले 6 महीने में 1 लाख लोगों के संक्रमण की बात कही गई है..
