क्रेडा सदस्य विजय साहू की अनुशंसा से वैशालीनगर विधानसभा के लिये 10 नग हाई मास्क सोलर लाईट स्वीकृत

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा ऊर्जा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपारंपरिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों पर बहुत ही तेज गति से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं | विजय साहू सदस्य क्रेडा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में रात्रि कालीन प्रकाश व्यवस्था हेतु क्रेडा विभाग द्वारा सोलर हाई मास्क लाइट संयंत्र 10 नग की अनुशंसा उपरांत स्थापना कार्य किया गया । इन 10 वार्डों में से दिनांक 18 अप्रैल 2023 को 3 वार्डों में सोलर हाई मास्क लाइट का लोकार्पण कार्यक्रम विजय साहू सदस्य क्रेडा छत्तीसगढ़ शासन के कर कमलों द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम जवाहर नगर मां मनीकम्मा मंदिर, वार्ड नंबर 34 दुर्गा उच्चतर विद्यालय, वार्ड नंबर 35 युग निर्माण उच्चतर स्कूल शारदा पारा मैं संपन्न किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विजय साहू सदस्य क्रेडा , धर्मराज शर्मा अध्यक्ष गांधी विचार यात्रा छत्तीसगढ़ , अप्पा राव संतोष नाथ सिंह ,(जलधंर),जी राजू, इंजीनियर सलमान , खिलेश तिवारी, उमा शंकर राव , एल चेतन सहित क्षेत्र के नागरिक गण एवं वार्ड वासियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ । लोकार्पण कार्यक्रम से वार्ड वासियों में भारी उत्साह देखा गया तथा ग्रीन एनर्जी को शहरों में भी व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने हेतु इस कार्य की वार्ड वासियों द्वारा सराहना एवं भविष्य में अन्य सौर संयंत्रों की मांग की गई तथा आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *