। रिसाली,,,,, महाविद्यालय के विकास से संबंधित जनभागीदारी समिति द्वारा विभिन्न पहलूओं जैसे समिति का पंजीकरण शुल्क निर्धारण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण ,शौचालय व्यवस्था आदि विभिन्न विषयों पर आवश्यक चर्चा की गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गनवीर ने सभी के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और समिति के सदस्यों को महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया । जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ.सीमा साहू जी ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया एवं बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर महाविद्यालय के विकास के लिए यथासंभव प्रयास करना है। हेमचंद यादव वि.वि.दुर्ग से जनभागीदारी प्रतिनिधि सदस्य प्रो. ए. के मिश्रा ( शा. दानवीर तुलाराम महा.वि. ,उतई ) ने भी महाविद्यालय हेतु नवीन कक्षों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि महा. वि. हेतु कक्षों का निर्माण आवश्यक है । उन्होंने जनभागीदारी की भूमिका और उसके कार्यों पर भी चर्चा की। इस बैठक में जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ.सीमा साहू, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रो. ए.के. मिश्रा, संगठन प्रतिनिधि श्री सोमनाथ यादव, सुरेंद्र शर्मा , मोतीलाल ट्रेडर्स, एम.के. साहू, श्रीमती ज्योति देशमुख, श्रीमती नलिनी शर्मा , कमलेश कुमार , गणेशन सहित संस्था की प्राचार्य डॉ.नागरत्ना गनवीर, वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमती निवेदिता मुखर्जी, नूतन कुमार देवांगन,डॉ.पूजा पांडे, डॉ. रितु श्रीवास्तव, वेद प्रकाश सिंह, सुश्री विनीता सहित महाविद्यालय की समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहें । इस प्रकार बैठक सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई।
शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में जन भागीदारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न हुई
