खबर हेमंत तिवारी पाण्डुका / जिला प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन को सरकारी कार्यालय बनाने के लिए भवन हेतु संरक्षित किया जा रहा है ,लेकिन पंचायत स्तर पर देखा जा रहा है कि सरकारी जमीन को भु माफिया लोग कब्जा कर उसमें आलीशान मकान और ब्यवसाय के लिए कॉम्प्लेक्स और दुकान निकाल रहे है।ऐसा ही मामला पाण्डुका अंचल के ग्राम पंचायत पोड का है ।जो मुख्य मार्ग में देखने को मिला जहां सरकारी जमीन में कब्जा कर मकान और कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है।ज्ञात हो कि छूरा विकासखंड के ग्राम पंचायत पोड में रायपुर देवभोग मार्ग नेशनल हाइवे 130 सी में खसरा नम्बर 1191 में सड़क से लगा हुआ जमीन जो वर्ष 2009 के पूर्व कोटवारी जमीन था ,जिसे प्रशासन के द्वारा अपने अधिपत्य में ले लिया गया ।लेकिन उसी जमीन में शंकर लाल साहू पिता अर्जुन साहू निवासी पोड के द्वारा अपना बताते हुए उस जमीन के मकान य कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है।इस बात की जानकारी राजस्व विभाग को होते ही इसे कार्य बन्द कराने कहा गया ,लेकिन उसके द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा ।बता दे की इस ग्राम पंचायत में कुछ एक ऐसे लोग भी हैं ।जो अपने हक की लगानी जमीन के लिए सालो तक लड़ाई लड़े और न्यायालय में जीत हो जाने पर भी न ग्राम पंचायत और ना ही जिला प्रशासन उस किसान को उनका हक दिला पाया ।इसी बीच इस अतिक्रमण की जानकारी मीडिया तक पहुची और मीडिया के द्वारा जानकारी लिया गया तब हल्का पटवारी के द्वारा बताया गया कि उस अतिक्रमण के कार्य को बन्द कराने कहा गया है ,वही उसी ग्राम में ऐसी पचास से ज्यादा और अतिक्रमण कारी है उन्हें भी नोटिश दिया जा रहा है।जबकि उक्त 1191 खसरा में किये जा रहे अतिक्रमण कारी का और भी अन्य जगह में स्वयं का मकान और दुकान निर्मीत है ,फिर भी सरकारी जमीन को कब्जा किया जा रहा है।इसकी शिकायत ग्रामीणो के द्वारा गरियाबंद कलेक्टर से भी किया गया ,जिसमे जांच कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन कलेक्टर द्वारा दिया गया।इस विषय मे ग्राम पंचायत सरपंच दयाबति कवर से पूछें जाने पर उन्होंने कहा कि उक्त अतिक्रमण कर्ता ब्यक्ति गरीब आदमी है जो अतिक्रमण कर रहा है वो सही है।
ग्राम पोड में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण,ग्राम पंचायत मौन
