बैंक ऑफ इंडिया एस सी/एस टी/ओबीसी एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ यूनिट ने अम्बेडकर जयंती मनाई एवं द्वितीय वार्षिक आमसभा का आयोजन किया


उतई । बैंक ऑफ इंडिया एस सी/एस टी/ओबीसी एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ यूनिट ने अपनी द्वितीय आम सभा बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न किया । साथ ही 132वी अम्बेडकर जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाया।
इस कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र/जिले से सभी बैंक ऑफ इंडिया के एस टी/एस सी/ओबीसी कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए। मंच का संचालन कार्यकारिणी अध्यक्ष अंकित खोब्रागड़े द्वारा किया गया। सर्वप्रथम आमंत्रित अतिथियों द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित एवं माल्यारपर्ण कर सम्मान समारोह का शुरूआत किया गया ।
बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती की समारोह को आगे बढ़ाते हुए एशोसिएशन द्वारा आमन्त्रित अतिथियों का पुष्पहार द्वारा स्वागत कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासचिव लोकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती हमारे छत्तीसगढ़ यूनिट द्वारा हर साल बड़ी धूमधाम से मनाते है एवं अन्य विभाग से मेहमानों/ वक्ताओं को आमन्त्रित करते है।

इस साल मुख्य वक्ता के रूप में डी एस पी जितेंद्र चंद्रवंशी (बीजापुर), विपिन रंगारी (टी आई दुर्ग) एवं बाबूलाल वासनिक ( अम्बेडकर स्कूल, नेवई मरोदा ) थे।
बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ यूनिट द्वारा छत्तीसगढ में बाबा साहेब के नाम से संचालित एकमात्र स्कूल जो कि नेवई, मरोदा , भिलाई में स्थित है वहां के प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान करते हुए एशोसिएशन द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया गया।

इस सभा मे बैंक ऑफ इंडिया एस सी/एस टी/ओबीसी एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन छ ग के अध्यक्ष आलोक बेक, कोषाध्यक्ष गौतम मेश्राम, कार्यकारिणी अध्यक्ष अंकित खोब्रागड़े , बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाइज एसोसिएशन के महासचिव हर्षवर्धन बिस्ट, उपाध्यक्ष मुकुल , लीगल सेल प्रभारी रंजन बैनर्जी , बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर एसोसिएशन से प्रकाश चौहान एवं अन्य व्यक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवनी के बारे में एवं उनके जीवन के मूल्यों के बारे में अपने अपने विचार रखे ।

इन छात्रों का सम्मान किया गया
निखिल डहरे कक्षा 8वीं, दुर्गेश कोसरे 10वी,यश बंजारे 12वी ,पारुल पटेल 9वी ,शिवानी मेश्राम 12वी ,ममता पाटिल12वी, पारस वाशिंक 12वी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *