पाटन. कहते है अगर हौंसला बुलंद हो तो कामयाबी जरूर मिलती है। पाटन विधानसभा के गावों में महिला समूहों द्वारा स्वरोजगार अपनाने के महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह का गठन किया है। इन महिलाओं को ग्राम सांकरा स्थित आजीविका केंद्र से साबुन, मास्क, सीमेंट मार्किंग पोल, गमला आदि बनाने के लिये प्रशिक्षित किया जा रहा है। ग्राम सांकरा, मोतीपुर, खम्हरिया,अमलीडीह की महिला स्वसहायता समूह आजीविका केंद्र सांकरा के महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने कहा कहा महिलाएं देवी, लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती का स्वरूप हैं। उन्होंने कहा महिलाएं स्व सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से विकसित हो सकती हैं। आत्मनिर्भर बनने के लिए व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करना चाहिए।
आजीविका केंद्र सांकरा में निरीक्षण करने मोनू साहू जिला पंचायत सदस्य , जिला सीईओ कुंदन कुमार, जनपद सीईओ मनीष साहू , यशवंत जांगड़े ने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए महिलाओं के कार्य की प्रशंसा किये।
