प्रदेश में फिर मिले कोरोना मरीजों की संख्या 171 एक दिन में सर्वाधिक 39 संक्रमितों की हुई पहचान,एक्टिव मरीजों की संख्या 110 हुई

रायपुर। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के अब तक के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं. दिन में 19 मरीजों के मिलने के बाद देर शाम 20 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई. इन 20 मरीजों के साथ प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है. वहीं राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 171 हो गए हैं. जिसमें कि 62 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों में हैं.

जो नए मरीज मिले हैं उनमें बालोद जिला में 4, कवर्धा में 5, राजनांदगांव में 2, गरियाबंद में 3, दुर्ग में 2 और बलौदाबाजार जिले में 4 नए मरीज मिले हैं.

रायपुर एम्स ने ट्वीट कर कहा, “जो 20 नए मरीज मिले हैं उनमें से 18 को रायपुर एम्स और 2 को राजनांदगांव में भर्ती किया जाएगा. वर्तमान में एम्स में 26 मरीज इलाज करवा रहे हैं.”

जिले वार एक्टिव मरीज की संख्या

राज्य में अब एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 109 हो गई है. जिसमें कांकेर 5, बिलासपुर 10, रायगढ़ 5, महासमुंद 4, राजनांदगांव 11, बालोद 18, कोरिया 1, कवर्धा 7, जांजगीर 12, बलौदाबाजार 12, गरियाबंद (राजिम) 4, सरगुजा 3, सूरजपुर 1, कोरबा 13, मुंगेली 3, दुर्ग 2, रायपुर 1, बेमेतरा 1, बलरामपुर 1 मरीज शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *