प्रीतपाल बेलचंदन ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दुर्ग। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रीतपाल बेलचंदन ने शुक्रवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। देर शाम हुए घटनाक्रम में उन्होंने निरंतर भाजपा से अपना मोहभंग होते हुए कारणों को ध्यान में रखकर अपनी पार्टी से इस्तीफा दिया है।उन्होंने अपने इस निर्णय से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को टेलीफोन के माध्यम से अवगत भी करा दिया है। उनके इस निर्णय को प्रदेश में भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसान हित में किए जा रहे बेहतर कार्य से जोड़कर देखा जा रहा है। जिनमें प्रदेश सरकार के राजीव गांधी किसान न्याय योजना भी शामिल है। मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ने एवं किसान हितैषी अन्य कार्य शामिल हैं। श्री बेलचंदन की भाजपा में किसान नेता के रूप में पहचान थी।उन्होंने सहकारिता को जिले में नई उंचाई दी। उनके इस्तीफे से भाजपा को जोरदार झटका लगा है।।फिलहाल उन्होंने कांग्रेस प्रवेश के संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। इस संबंध में वे जल्द ही जिले की राजनीति में हलचल फैलाने वाला निर्णय ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *