डुंडेरा में सादगी से मनाई बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती

  • वरिष्ठ शिक्षक,डॉक्टर व सैनिक का हुआ सम्मान

रोशन सिंह@उतई/ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर ग्राम डुंडेरा के मिनीमाता चौक में एल्डरमेन तरुण बंजारे द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती का आयोजन किया गया,इस दौरान उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की गई।अंबेडकर जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें ग्राम में विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से सेवा देकर ग्राम के नाम रोशन करने वालो का सम्मान किया गया जिसमें वरिष्ठ शिक्षिका बिमला ठाकुर,वरिष्ठ चिकित्सक सुदर्शन वर्मा,वरिष्ठ सैनिक भूपेंद्र साहू का सम्मान हुआ।इस दौरान कार्यक्रम आयोजक नगर निगम रिसाली के एल्डरमेन तरुण बंजारे ने कहा कि हमे संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर और संविधान के दायरे में रहकर उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम में पार्षद रोहित धनकर,अशोक साहू,धनेश मानिकपुरी,जीनत साहू,चेतन साहू,लोमन सोनी,संतोष बंजारे,खोमलाल साहू, प्रदीप बंजारे,शत्रुहन यादव,योगेश फेकर,बिसहत यादव,अमोली राम,हूला राम,रोहित ढीमर,छंगा साहू,टीकाराम बंजारे,होमेन्द्र साहू,पप्पू निर्मलकर,बीडी टंडन,गिरधर शिवारे, चेतन साहू गुरुजी,किशन देवांगन,मनहरण साहू,मानसिंग साहू,बिसेलाल साहू,फनेश साहू,टीकम साहू,प्रकाश बंजारे, श्रीराम साहू,चुनुराम देवांगन,सत्यप्रकाश,राजेन्द्र कोसरे,शिवनंदन साहू,कन्हैया साहू,संतु बंजारे, दिपांजल बंजारे,लोकेश्वर साहू,दिनेश बंजारे,भागवत देवांगन,मनोज देवांगन,प्रीतम डहरिया,बलराम,सालिक चंद्राकर,गोवर्धन साहू सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *