शुभम गुप्ता :-
डौंडी नगर का रेलवे स्टेशन बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। आधुनिकता के नाम पर स्टेशन पर कोई नया निर्माण नहीं हुआ है। क्षेत्र की आबादी के साथ हि ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन रेलवे स्टेशन पर आज भी अपनी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है है रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। पेयजल की सुविधा नहीं है। स्टेशन परिसर में लाइट की व्यवस्था ही नहीं हैयात्रियों के खड़े होने के लिए छोटे शेड हैं। ज्यादातर यात्रियों को धूप में ही खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है नगर के सल्हाइटोला रेलवे स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते ग्रामीण परेशान है। नगर के सल्हाइटोला रेलवे स्टेशन में लाइट नही है जिस के चलते सुबह के समय सफर करते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्री अपने मोबाइल में टार्च जलाकर प्लेटफार्म पर चढ़ते है। सुबह जब पहली ट्रैन अंतागढ़ से सल्हाइटोला पहुचती है तब अंधेरा होता है। लेकिन प्लेटफार्म में किसी भी प्रकार की लाइट की व्यवस्था नही है जिस के चलते यह से सफर कर रहे मुसाफिरों को भारी परेशानी होती है और यह पर कोई बड़ी दुर्घटना होने का खतरा भी बना हुआ है। साथ ही स्टेशन में अब तक टिकिट काउंटर नही है जिस के चलते यात्रियों को अगले स्टेशन में उतरकर टिकिट लेनी पड़ती है। रेलवे विभाग द्वारा फाइन तो बराबर वसूला जाता है पर भी यहाँ पर टिकिट की व्यवस्था विभाग द्वारा नहीं की गई है । इसी प्रकार बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह पेयजल की भी कोई व्यवस्था नही है जिस के चलते ग्रामीण बहुत परेशान है। बता दे की डौण्डी नगर के सल्हाइटोला रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन कई ग्रमीण सफर करते है जिन में महिला, पुरुष, बुजुर्ग, बच्चे शामिल है जिन्हें अंधेरे में प्लेटफार्म में चढ़ना पड़ता है। फिर हड़बड़ी में अगली स्टेशन में उतरकर टिकिट लेनी पड़ी है। और इतनी मुश्किलो का सामना करने के बाद इनका सफर पूरा होता है। ओर कहि भीड़ भाड़ के चलते अगर टिकिट लेना भूल गए तो भारी फाइन भी देना पड़ना पड़ता है।

