गोंड़पेंड्री में 50 पौवा देशी मदिरा के साथ एक महिला गिरफ्तार

पाटन। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव के आदेशानुसार अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश राठौर के निर्देशानुसार इंचार्ज थाना प्रभारी उतई भूपेन्द्र ओगरे के नेतृत्व में थाना उतई में लगे पेट्रोलिंग टीम द्वारा अभियान कार्यवाही के दौरान मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम गोडपेंड्री में एक महिला अपने मकान के बगल में रखकर अवैध रूप से शराब बिक्री करने की सूचना पर सउनि हेमलता वर्मा हमराह स्टाफ के रवाना होकर मुखबीर के बताये जगह पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर एक महिला मिली जो अपना नाम सरस्वती मारकंडे प्रति स्व संतोष मारकंडे निवासी भाठापारा गोडपेंड्री का रहने वाली बताई जिसके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 50 नग पौवा देशी मसाला शराब प्रत्येक में 180 एम एल भरा हुआ मिला कि आरोपिया सदर का यह कृत्य अपराध सदर की धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया कि आरोपिया का कृत्य सदर धारा का अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना उतई के स्टाफ इचार्ज थाना प्रभारी भूपेंद्र ओगरे । स.उ.नि. हेमलता वर्मा, प्र. आर. 1052 हेमंत चंदल प्र. आर. 114 तुलसी विंझेकर, आर. 1098 विजय कुर्रे म0आर0 183 कीर्ति साहू की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *