पंचायत सचिव द्वारा ब्लॉक मुख्यालय में काम बंद कलम बंद हड़ताल पर बैठे हुए हैं । हड़ताल का 29दिन पूर्ण होने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा वार्तालाप नहीं करने के कारण सचिवों में रोष व्याप्त है , पंचायत सचिव के हड़ताल में चले जाने से शासन की महत्वकांक्षी योजना सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण, बेरोजगारी भत्ता फार्म ,राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना ,किसान न्याय योजना ,गोबर खरीदी, रिपा कार्य, गौठान के समस्त कार्य ,मनरेगा के कार्य ,जन्म मृत्यु पंजीयन ,राशन कार्ड ,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत वृद्धा पेंशन ,विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन ,सुखद सहारा पेंशन, मुख्यमंत्री पेंशन ,राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना ,श्रद्धांजलि योजना, पेयजल आपूर्ति,शौचालय निर्माण ,वन अधिकार पट्टा वितरण ,स्वामित्व योजना सर्वेक्षण ,ग्राम सभा ,बजट निर्माण, समस्त निर्माण कार्य एवं वित्तीय वर्ष के अंतिम होने से लेखा-जोखा के कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित है । मांगों को गंभीरता से नहीं लेने के चलते आगामी होने वाली 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती के दिन ग्राम सभा का बहिष्कार करते हुए ब्लॉक मुख्यालय में विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें ब्लॉक के सभी नीचे स्तर के जनप्रतिनिधि सम्मानीय सरपंच गणों की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि हमारी मांगों पर शासन प्रशासन द्वारा गंभीरतापूर्वक विचार नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन करते हुए क्रमिक भूख हड़ताल , भूख हड़ताल ,आमरण अनशन करने के लिए संगठन बाध्य होगा।
आज पंचायतों में ग्राम सभा का सचिव करेंगे बहिष्कार,,ब्लाक मुख्यालय में आम सभा कर बताएंगे पीड़ा,,
