राज्य स्तरीय स्वच्छ अस्पताल योजना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन को प्रथम पुरस्कार

राज्य स्तरीय स्वच्छ अस्पताल योजना के तहत *कायाकल्प* वर्ष 2021-22 हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन को राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी एस सिंहदेव के करकमलों से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया। वर्ष 2022-23 कायाकल्प अवार्ड में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर अमलेश्वर ब्लॉक पाटन को दुर्ग जिले में प्रथम स्थान प्राप्त प्राप्त हुआ है। पाटन विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ाडीह, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मर्रा, सेलूद, खुड़मुड़ा, फेकारी सहित दुर्ग जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *