दुर्ग। जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा स्व. भुनेश्वर साहू की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च कर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
बेमेतरा जिला के बिरनपुर गॉव के युवक भुनेश्वर साहू हत्याकांड के विरोध में जिला साहू संघ अध्यक्ष नंदलाल साहू के नेतृत्व में जिला साहू संघ दुर्ग के आह्वान पर साहू समाज द्वारा आज शाम को कैंडल मार्च का आयोजन साहू सदन केलाबाड़ी दुर्ग से जिला पंचायत भवन के सामने गांधी चौक तक किया गया ।

जिसमे सभी अपने हाथों में मोमबत्ती लेकर शोक सभा स्थल तक शांति मार्च किये। तत्पश्चात शोक सभा का आयोजन कर मृतक स्व. भुनेश्वर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के प्रदेश, जिला एवं तहसील पदाधिकारीगण एवं गण्यमान्य नागरिक उपस्थित थे।
