पाटन: सांसद विजय बघेल पर सोशल मीडिया में पूर्व पार्षद ने की अश्लील टिप्पणी, भाजपाइयों ने की करवाई की मांग

पाटन। सांसद विजय बघेल के खिलाफ  सोशल मीडिया फेसबुक में अश्लील टिप्पणी करने  वाले पाटन नगर के पूर्व  पार्षद व युवा कांग्रेस नेता ईश्वर सोनवान उर्फ पिंटू पर कार्रवाई की मांग की है। भाजपाइयों ने आज पाटन थाना पहुंचकर थाना प्रभारी के नाम आवेदन दिया। साथ ही सोशल मीडिया फेसबुक में की गई टिप्पणी का स्क्रीन शॉट भी दिया गया। कार्रवाई की मांग करने वालो में  सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,  मध्य पाटन मण्डल अध्य्क्ष खेमलाल साहू, उत्तर पाटन मण्डल अध्य्क्ष लोकमनी चंद्राकार ,मिथलेश शुक्ला, प्रकाश चंद्राकार ,नेता प्रतिपक्ष निक्की भाले, राजेश वर्मा ,नितेश तिवारी, संदीप कश्यप ,सोनू यादव उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *