कांकेर: सीएमएचओ दफ्तर का कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव

प्रांजल झा…

कांकेर. छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर लगातार जारी है। आज प्रदेश में कांकेर सहित अन्य जिलों में पॉजिटिव केस मिला है। कांकेर जिले में मिले केश में सीएमएचओ दफ्तर का कर्मचारी भी शामिल है। जिसके कारण
सीएमएचओ दफ्तर के साथ आसपास 1 किलोमीटर का दायरा को सील किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दशपुर निवासी व्यक्ति जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कांकेर में कार्यरत है का कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव आया है।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएमओ ऑफिस कांकेर का ऑपरेटर जो दसपुर कांकेर का है। वही एक कोरेना मरीज उदयनगर के मावलीपारा के है जो कि उदय नगर को चारों तरफ से शील किया गया है । कोरोना के पाजेटिव केश मिलने के बाद पूरे शहर में अफरा तफरी मच गई है। शहर को बंद करने एसडीएम तहसीलदार व पुलिस विभाग के कर्मचारियों द्वारा मार्केट को बंद कराया गया है। पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया है ।कलेक्ट्रेड व न्यायालय को भी शील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *