छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ ने सड़क जाम होने पर किया ट्रैफिक व्यवस्था बहाल


सेलूद। दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग में बुधवार की दोपहर एक हाइवा द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने के कारण बिजली पोल और वायर को तोड़ दिया गया था। जिसके कारण सड़क के दोनो तरफ जाम लग गया था।
सड़क में लगी जाम को देखते हुए छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ शाखा सेलूद के सदस्यों ने मोर्चा सम्हालते हुए लोगों को सुरक्षित आवागमन मुहैया कराने सड़क जाम से निजात दिलाने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करवाया। साथ ही डायल 112 को भी घटना के संबंध में जानकारी दिया।
गौरतलब हो कि आये दिन सड़क हादसा होने से कई घर परिवार तबाह हो जाते है। जिसको देखते हुए सड़कों पर सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर ड्राइवरों द्वारा छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ का गठन किया गया है। संघ द्वारा लोगों से यातायात नियमो का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील करते हुए यातायात जागरूकता रैली भी निकाली गई थी। साथ ही संघ द्वारा वाहन चालकों से लग़ातर निवेदन किया जा रहा है कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करें, नशा की हालत में वाहन न चलाये।
मौके पर प्रमुख रूप से रोशन साहू,रेमन साहू, संदीप , अकबर,पोषण मानिकपुरी,मनोज यादव सहित अन्य उपस्थित थे। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करवाने पर राहगीरों ने ड्राइवर संघ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *