खबर हेमंत तिवारी पाण्डुका :- जिले के छुरा ब्लाक के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम मुरमुरा के डोगरी निर्जन पहाडी़ प्राकृतिक मनोरम दृश्य के बीच माँ झरझरा मंन्दिर मुरमुरा में तीन दिवसीय श्री हनुमान जी का भव्य मंन्दिर का लोकार्पन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं हनुमान जयंती के अवसर पर माँ झरझरा मंन्दिर मुरमुरा में मुख्य अतिथि के रूप में सरायपाली विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष तथा सर्व गाडा़ समाज प्रदेश अध्यक्ष किस्मत लाल नंद झरझरा मंन्दिर आगमन पर गांधी चौक में युवाओं ने पुष्प हार गुलाल से गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया एवं ग्राम मुरमुरा से लेकर झरझरा मंन्दिर तक बाइक रैली निकाली गई। नंद ने झरझरा मंन्दिर पहुच कर माँ झरझरा और हनुमान जी का आशिर्वाद प्रदान कर क्षेत्र की सुख समृध्दि की कामना कि गई और इस अवसर पर उन्होने भगवान हनुमान जी के बारे में वर्णन करते हुए बताया कि त्रेता युग में और रामायण जिसके वर्णन स्कीन्धा कांड में भगवान राम के साथ हनुमान जी के साथ परिचय हुआ और वहां से लेकर लंका कांड तक त्रेता युग तक राम के साथ रहे और उन्होने कहा कि हनुमान जी जब से जन्म लिए है तब से कभी मौत नही हुए है यह सबसे बडी़ विषेशता है हनुमान जी से बहुत कुछ हमें सिखने का आवशकयता है जिन्होने ऐसे कई बडे़ बडे़ कार्य किये परन्तु थके नही ।वही ग्रामीणो की मांग पर उन्होने सर्व सुविधा युक्त शीतला मंन्दिर परिसर पर समुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख की घोषणा कि गई ग्रामीणो ने सरायपाली विधायक श्री किस्मत ला नंद को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में प्रहलाद गंधर्व जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजिम , चम्मन साहू अध्यक्ष झरझरा विकास समिती मुरमुरा ,दिलीप साहू संरक्षक,गैदलाल साहू ग्रामीण अध्यक्ष ,अर्जुन सुन्दरानी ,अनिल कुमार साहू,दीपक ध्रुव,पुनऊ राम साहू ,जगदीश साहू ,रिखी राम गंधर्व,युवा सुरेन्द कुमार साहू ,विश्वनाथ साहू ,प्रकाश साहू ,खोरबाहरा साहू,तेजूराम साहू,गोपाल साहू , किशन ध्रुव ,हुम्मन यादव ,कामता साहू,लक्ष्मण साहू,सहित सैकड़ों कि संख्या श्रध्दालु भक्त गण उपस्थित थे ।
सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन के।लिए 10 लाख।के कि घोषणा
