- ग्राम पाहन्दा (अ)में मंदिर जीर्णोद्धार एवं श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा वह श्री राम कथा का आयोजन
पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के आदर्श ग्राम पाहन्दा में ऐतिहासिक हनुमान जी के मंदिर का जीर्णोद्धार कर श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन जारी है 5 अप्रैल से कार्यक्रम आयोजित है वेदी पूजन पंचांग पूजन जल अधिवास अन्य अधिवास एवं फल अधिवास कलश यात्रा विविध पूजा पद्धतियों के माध्यम से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ 6 अप्रैल को मंदिर की कलश स्थापना हवन पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ पश्चात में अंतर्राष्ट्रीय भजन सम्राट प्रभंजन चतुर्वेदी द्वारा संगीतमय सुंदरकांड हनुमान चालीसा एवं महाआरती के पश्चात ग्रामीण श्रद्धालुओं के लिए मंदिर दर्शन हेतु खोल दिए गए।

गांव के उपसरपंच सुरेंद्र साहू ने बताया 100 वर्ष से अधिक प्राचीन श्री हनुमान जी मंदिर की स्थापना बड़े बुजुर्गों ने की थी जिसमें 1984 में हूं इस मंदिर का पुनः जीर्णोद्धार बुजुर्गों द्वारा किया गया था उस समय के केवल गिने-चुने ही लोग जीवित हैं मंदिर कि प्राचीनता को देखते हुए ग्रामीणों ने लोगों में संस्कार और श्रद्धा के केंद्र की स्थापना हेतु गांव को मेरा गांव मेरा तीर्थ के भाव जागरण के साथ मंदिर जीर्णोद्धार की वीणा आदर्श मानस मंडली एवं गांव के समस्त लोगों ने उठाई जिसमें नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग राजेंद्र साहू राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चेतन लाल देवांगन जैसे लोगों ने श्री हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार समिति का गठन कर युवाओं को जोड़ करके मंदिर निर्माण की संकल्प 2022 में राम कथा आयोजन के समय लिए पश्चात दीपावली मना करके मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया था।

लगभग 16 माह पश्चात मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण हुआ जिसमें सांसद विजय बघेल छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं अनेकों दानदाताओं से दान संग्रह किया गया और 4200000 रुपए की लागत का भव्य मंदिर का निर्माण पूर्ण हुआ मंदिर में गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों का प्रयोग करते हुए आने वाले भविष्य के लिए ऐतिहासिक धरोहर का निर्माण किया गया है गांव के माताओं एवं बहनों के द्वारा कलश यात्रा के माध्यम से गांव के सभी देवी देवताओं को आमंत्रित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कलश यात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

गोवर्धन आचार्य महाराज जी द्वारा विधि विधान से कार्य संपन्न कर प्राण प्रतिष्ठा की गई इस पावन अवसर पर जामड़ी पाटेश्वर धाम के संत बालक दास जी महाराज महादेव घाट श्मशान काली मंदिर के पूज्य राघवेंद्र गिरी जी महाराज लोकप्रिय सांसद विजय बघेल जी अन्य जनप्रतिनिधि श्री हनुमान मंदिरसमिति के नंदलाल साहू राजेंद्र साहू कुलेश्वर साहू प्रहलाद जी मन्नूलाल निर्मलकर एवं गांव के सभी नागरिकों की उपस्थिति में भव्य आयोजन चल रहा है 5 से 8 अप्रैल तक यह कार्यक्रम आयोजित है समापन दिवस पर दानदाता सम्मान एवं गांव के सर्व समाज द्वारा सामूहिक भोज महा भंडारा का आयोजन होना है पश्चात रात्रि कालीन कार्यक्रम कारी बदरिया का भी आयोजन किया गया है।
