** रायपुर , बेटी बचाओ मंच महादेव घाट क्षेत्र तथा बांस टाल रायपुरा वासियों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य प्रदीप शर्मा ने कथा में भगवान कपिल का जन्म , मां देवहूति तथा भगवान कपिल प्रसंग, ध्रुव चरित्र जडभरत चरित्र को विस्तार से बताया । नवधाभक्ति के नवअग, श्रवण, कीर्तन,स्मरण,पादसेवन, अर्चन,वंदन,साख्य और आत्म निवेदन के सिद्ध होने पर ही भगवान कपिल पधारते हैं। भक्ति फिर ज्ञान के स्वरूप में बदलती है। भगवान कहते हैं जिसमें समता हो,जो सब में समान भाव रखता हो वही मुझे पा सकता है। क्यों कि मैं सब में हूं, जड़ से लेकर चेतन तक सब मेरे ही अंश है। भगवान कहते हैं जो दूसरों को या किसी भी जीव को दुख कष्ट देता है, और मेरी पूजा करता है ,मैं उसे स्वीकार नहीं करता। ललित मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष बेटी बचाओ मंच

