आंदोलन स्थल पाटन में पँचायत सचिवों ने किया सुंदरकांड का पाठ

पाटन/ जनपद पंचायत पाटन के सामने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पँचायत सचिवों ने आज 22 वां दिन होने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा पँचायत सचिवों के परिवीक्षावधि पश्चात शासकीयकरण के सम्बंध में किसी भी प्रकार का सार्थक पहल नही करने के कारण हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आंदोलन स्थल पाटन में ही शासन/प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए रामभक्त हनुमान जी की पूजा अर्चना करके हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ किया गया।

उक्त अवसर पर प्रदेश पँचायत सचिव संघ के प्रांताध्यक्ष तुलसी साहू, प्रान्तीय सचिव लखेश्वर यादव,प्रदेश कोषाध्यक्ष यशवंत आडिल, जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ब्लाक अध्यक्ष नरेश राजपूत, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, बिहारीलाल साहू, गुमान सिंह नायक, सुलोचना चंद्राकर, सुनीता दीवान,नरेश महतो,गिरधर वर्मा, विनोद साहू,ठाकुरराम साहू, नरेश पटेल,कामता पटेल,प्रवीण शर्मा, विनोद कौशिक, गैंदलाल साहू, हुपेन्द्र साहू,हितांशु यादव, लतेश्वरी सोनवानी, लोकेश्वरी मारकंडे, कल्याणी, बंजारे, रामेश्वरी साहू, राजकुमार सेन धर्मेंद्र वर्मा मनीष चतुर्वेदी, दीनदयल वर्मा, मोतीलाल, मारकंडे कोमल अंगारे,सहित 80 से अधिक पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *