पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के द्वारा आयोजित समूहिक आदर्श विवाह एवं विशाल कर्मा महोत्सव आयोजन की सूचना एवं समारोह में शामिल होने का आमंत्रण आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व),अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस),मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन, लोक निर्माण विभाग, लोकस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सहित अन्य विभाग को तहसील साहू संघ पाटन महासचिव खेमलाल साहू एवं मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी द्वारा दी गई।
गौरतलब हो कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तहसील साहू संघ पाटन के द्वारा 20वें वर्ष का सामूहिक आदर्श विवाह एवं विशाल कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन ग्राम गातापार में दिनांक 21/04/2023 दिन शुक्रवार और 22/04/2023 दिन शनिवार को आयोजित किया गया है । उक्त कार्यक्रम के प्रथम दिवस में 1007 की संख्या में विशाल कलश शोभा यात्रा निकाला जाएगा । दूसरे दिवस के प्रथम सत्र में कर्मा महोत्सव एवं द्वितीय सत्र में आशीर्वाद समारोह का कार्यक्रम रखा गया है । दो दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद बिलासपुर अरुण साव,दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के विजय बघेल, सहित वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिधियों का आगमन होगा। जिसके लिए प्रशासनिक व्यवस्था हेतु सूचना प्रेषित किया गया।
तहसील साहू संघ पाटन के द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह एवं विशाल कर्मा महोत्सव की सूचना एवं आमंत्रण सभी विभाग को प्रेषित किया गया
