- गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने शोक व्यक्त किया
दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव नही रही। आज उनका निधन रायपुर के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश के गृहमंत्री और क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू ने कहा कि ‘ दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी की मिलनसार और कर्मठ नेत्री श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव जी का निधन हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है। दिवंगत आत्मा को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।’ उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। जिला पंचायत अध्यक्ष की अकस्मात मौत से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है।उनका अंतिम सस्कार कल 6 अप्रैल को ग्राम बोरई(रसमडा) मे किया जायेगा। उनके निधन पर यादव समाज में भी शोक की लहर है।
