उतई ।नगर पंचायत उतई अंतर्गत वार्ड 9 नेवई पारा निवासी 85 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेसी तेजराम वर्मा का आकस्मिक निधन बुधवार 5 अप्रैल को सुबह 5 बजे हो गया।वे रविंद्र किराना स्टोर्स के संचालक ललित वर्मा,नगर पंचायत उतई उपाध्यक्ष रविंद्र,दुष्यंत वर्मा के पिता थे।उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया।अंतिम यात्रा में नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी सीएमओ सोहेल कुमार मनवा कुर्मी समाज पाटन राज के पदाधिकारी जवाहर वर्मा, भीषम हिरवानी सहित पार्षद गण सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नागरिक गण शामिल हुए।
उतई नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी तेजराम वर्मा का आकस्मिक निधन
