पखांजूर. कांकेर जिले में कोरोना की पहली दस्तक परलकोट से सटे दुर्गकुंदल के कलंगपुरी में महाराष्ट्र से आये एक मजदूर जिनका कोरोना पॉजिटिव की जानकारी से परलकोट में ख़ौफ़ का माहौल है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके ने बताया कि उक्त युवक बांद्रा मुम्बई से ट्रक में बैठकर राजनांदगांव तथा वहां से डौण्डीलोहारा और कच्चे होते हुए 14 मई को अपने गांव पहुंचा था, जिसे पुजारीपारा में क्वारेंटाईन किया गया था। कोरोना टेस्ट जांच में उसे पॉजिटिव पाया गया जिसके कारण उसके साथ रह रहे आठ लोगों का भी सेम्पल लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे गांव को सील कर कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है और एक्टिव सर्विलेंस टीम द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। कन्टेंमेंट जोन में लोगों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्वास्थ्य अमला चौकस एवं सतर्क है तथा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।
