राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ कांकेर जिले के 66913 किसानों को मिलेगा लाभ


कांकेर.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज रायपुर में राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ किया गया, इस योजना से कांकेर जिले के 66 हजार 913 किसान लाभान्वित होंगे। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् उन्हें चार किस्तों में 01 अरब 87 करोड़ 18 लाख 86 हजार 813 रूपये की सहायता दी जाएगी तथा उनके खातों में सीधे राशि अंतरित की जाएगी। प्रथम किस्त के रूप में कांकेर जिले के किसानों के खातों में 49 करोड़ 41 लाख 50 हजार रूपये की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में ऑनलाईन अंतरित की गई।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के शुभारंभ अवसर पर कांकेर जिले से छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी, विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी, विधायक अंतागढ़ अनूप नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत कुमार धु्रव, उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बीरेश ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य नरोत्तम पडोटी, हेमलाल मरकाम, मीना मण्डावी, श्यामा पट्टावी, कलेक्टर के.एल. चौहान, पुलिस अधीक्षक एम.आर. आहीरे, सीईओ जिला पंचायत डॉ. संजय कन्नौजे, एवं सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *