उत्कल सेवा समिति पुरैना भिलाई 3 द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उत्कल दिवस समारोह

उतई ।उत्कल सेवा समिति पुरैना भिलाई 3 के द्वारा उत्कल दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू थे। तथा अध्यक्षता उत्कल सेवा समिति पुरैना के अध्यक्ष शेखर बघेल ने किया।विशेष अतिथि वार्ड 40 के पार्षद श्रीमती रंजीता बेनुआ थी। इस अवसर पर उत्कल सेवा समिति के पदाधिकारी गण सदस्यगण पूर्व अध्यक्ष सुबेन्द्र शुभें पूर्व वरिष्ठ सदस्यागन सेनगुप्ता मंगराज परशुराम सोना श्रीमती ससीरेखा बेनुआ श्रीमती सरसों दुर्गा एवं समस्त उत्कल सेवा समिति के पदाधिकारिगन एवं सदस्यगन तथा समाज के लोग बड़ी संख्या मे उपस्थित थे। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों मितानिन दीदियों एवं जनप्रतिनिधियों का उनके विशिष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *