उतई । मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण की शुरुआत ग्राम पंचायत स्तर पर शुरू की गई हैं जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के बहुत सारी योजनाओं का लाभ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर सीधे हितग्राहियों को मिल पाएगा केंद्र सरकार द्वारा 2011 के बाद से सर्वेक्षण नहीं किया गया है छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण की शुरुआत की जा रही है जिसमें सुपरवाइजर स्कूल शिक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर घर जाकर आर्थिक सर्वेक्षण क्या जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत में प्रथम दिन 17 परिवारों का सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण किया गया अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग द्वारा इस सर्वेक्षण में जरूरतमंद परिवारों को शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ मिलेगा पूरे देश में सिर्फ छत्तीसगढ़ में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण किया जा रहा है। जिसमें सरपंच अंजीता साहू, गौठान अध्यक्ष नरेश श्रीवास, सुकेश्वर साहू, शिक्षक गण युवराज साहू, पाटिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमुना ठाकुर, अहिल्या साहू पंच तनुजा साहू, रोजगार सहायक पुरषोत्तम कुर्रे, कोटवार गरीबा ठाकुर, रामकुमार बंदे, राजकुमार साहू आदि उपस्थित थे।
सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण की शुरुआत एक अच्छी पहल – अश्वनी साहू
