थाना रानीतराई पुलिस की त्वरित कार्यवाही,प्लेजर वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • आरोपी के कब्जे प्लेजर वाहन क. सीजी 07-एलआर 6332 कीमती 30,000/रू जप्त
  • पूर्व में मोटर सायकल चोरी में जेल गया आरोपी ही निकला प्लेजर गाड़ी चोर, जेल से छूटने बाद दिया घटना को अंजाम

रानीतराई। पाटन विकासखंड के रानितराई थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्लेजर वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विवरण इस प्रकार है कि आवेदक विष्णु साहू पिता वैशाखु राम उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम भरर दिनांक 30.03.2023 राम नवमी पर्व में जवारा विसर्जन देखने के लिये ग्राम करेला में दोपहर 01:00 बजे आया हुआ था, प्लेजर गाड़ी के सीजी 07-एलआर 6332 को अपने ससुराल घर के सामने रोड किनारे खड़ा कर जवारा विसर्जन करने तालाब गया था। शाम 04:00 बजे वापस आकर देखा तो गाड़ी नहीं था. कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले जाने से आस-पास क्षेत्र में पता- तलाश करने पर नहीं मिलने से रिपोर्ट पर थाना रानीतराई में अपराध कमॉक 34/2023 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान संदेही आरोपी नागेश यादव पिता ईश्वर यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मन्सुली (आर.) को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि राम नवमी के दिन करेला गया था, रोड किनारे गाड़ी खड़ी हालत एवं चाबी लगा हुआ में मिलने से गाड़ी चोरी कर अपने कब्जे में रखना एवं बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करना बताए आरोपी के कब्जे से चोरी किए हुए प्लेजर वाहन को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *