वर्चुअल लैब भी होगी ज्ञान सेतु पोर्टल पर,पिछले एक सप्ताह में 6174 छात्रों ने नोट्स एवं विडियो लेक्चर देखे


भिलाई. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से जहां देश प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ते ही जा रहा है ऐसे में तकनीकी छात्रों के लिए ज्ञान सेतु पोर्टल आनलाइन ई-लर्निंग हेतु उपयोगी साबित हो रहा है।
विदित हो कि इंजीनियरिंग एवं पोलीटेक्निक के छात्रोंं के लिए लॉकडाउन अवधि में आनलाइन स्टडी हेतु एसोसिएशन ऑफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स (गजेटेड आफिसर्स) आफ छत्तीसगढ़ ने एसोसिएशन के वेबसाइट पर ज्ञान सेतु पोर्टल https://aepct.in/
को लांच किया है जिस पर छात्र आनलाइन विषयों को समझ रहे हैं।
ज्ञान सेतु पोर्टल के संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शंकर वराठे ने बताया कि इंजीनियरिंग एवं पोलीटेक्निक के छात्रों के लिए तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के पाठ्यक्रम अनुसार अभी तक 43 विषयों के 227 नोट्स एवं 100 से अधिक विडियो लेक्चर विषय विशेषज्ञों द्वारा ज्ञान सेतु पोर्टलhttps://aepct.in/gyansetu/noteslist
अपलोड किए गए हैं जिसे छात्रों द्वारा आसानी से डाउनलोड कर अध्धयन किया जा रहा है पिछले एक सप्ताह में 6500 से अधिक छात्रों की उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज कि गई।
श्री वराठे ने आगे बताया कि अब ज्ञान सेतु पोर्टल पर प्रेक्टिकल करने हेतु वर्चुअल लैब https://aepct.in/gyansetu/
की लिंक भी उपलब्ध कराई गई है जिसमें अभी कुछ विषयों के प्रेक्टिकल वर्चुअल लैब से कर सकते हैं अन्य विषयों के प्रेक्टिकल वर्चुअल लैब पर जोड़े जा रहे हैं।
ऐसे कर सकते हैं है वर्चुअल लैब में प्रेक्टिकल
विषय के अनुसार प्रेक्टिकल का चयन करें फिर दिए गए लिंक पर क्लिक कर निर्देशानुसार सर्किट का कनेक्शन करें फिर सिमुलेशन कर रिजल्ट को सेव करके ग्राफ इत्यादि का अवलोकन करें।

http://vlabs.iitb.ac.in/vlabs-dev/vlab_bootcamp/bootcamp/Sadhya/experiments/dcmotor-field-resistance-control-iitr/round-template/experiment/simulation/main.html

ज्ञान सेतु के महत्वपूर्ण बिंदु
1) पोर्टल पर सीएसवीटीयू भिलाई के पाठ्यक्रम अनुसार विभिन्न विषयों के नोट्स एवं विडियो लेक्चर निशुल्क उपलब्ध है।
2) वर्चुअल लैब से प्रेक्टिकल भी कर सकते हैं।
3) इसे किसी भी संस्था या कालेज का छात्र देखकर विषय के बारे में अध्ययन कर सकता है।
4) इसमें एक खास बात यह है कि एक ही टापिक पर सीएसवीटीयू भिलाई के सिलेबस के अनुसार एक से अधिक विषय विशेषज्ञों के लेक्चर उपलब्ध है
5) किसी भी संस्था का विषय विशेषज्ञ नोट्स पीडीएफ के साथ साथ विडियो लेक्चर भी अपलोड कर सकते हैं जिससे छात्र छात्राओं को अधिक ज्ञानार्जन कर सकते हैं।
6) ज्ञान सेतु पोर्टल पर स्टडी मेटेरियल के साथ साथ एसाइनमेंट क्वेश्चन भी उपलब्ध होंगे।
7) छात्र छात्राएं संबंधित विषय विशेषज्ञ से संपर्क कर डाउट भी किलयर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *