पाटन: अमेरी सरपंच आत्महत्या मामले में जांच धीमी 25 दिनों से पंचायत भवन सील

पाटन. विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत अमेरी सरपंच आशीष चन्द्राकर की आत्महत्या के बाद जांच के लिए सील पंचायत भवन को भिलाई 3 पुलिस द्वारा ताला लगाकर सील कर दिया गया है ।

गौरतलब हो कि अमेरी के सरपंच आशीष चन्द्राकर ने 24 अप्रेल को अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उन्होंने ग्राम के पूर्व सरपंच नरेंद्र चन्द्राकर सहित पंचायत सचिव , रोजगार सहायक का नाम सुसाइड नोट में लिखा था। इस कारण इस मामले में जांच अभी जारी है। मृतक के पिता परस राम चन्द्राकर ने कछुवे की चाल से। चल रही जांच पर भी  नाराजगी जताते हुवे जल्द ही जांच पूरी कर जो भी दोषी पाए जाने उन पर उचित कार्रवाई करने की बात कही।

ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी पंचायत भवन सील हुवे करीब  25 दिन हो रहे है। पंचायत भवन नही खुलने से कई कार्य प्रभावित हो रहे है। हितग्राही मुलक कार्य रूका हुआ है। नए राशन कार्ड नही बन रहे है। जिनका पेंशन खाता में आता है वो तो ठीक है जिसे नगद पेंशन देते है उसे रजिस्टर नही मिलने से पेंशन नही दिया जा रहा है।मनरेगा के तहत कोई भी काम नही हो पाने से ग्रामीनो को कोरोना संकट काल मे काम नही मिल पा रहा है।साथ ही पंचायत का पुरा काम  प्रभाबित है। ग्रामीणों का कहना है कि जांच जल्द किया जाना चाहिए जिससे कि पंचायत भवन खुल जाए और लोगो को शासन की योजनाओं का लाभ मिले।
बलराम चुने गए प्रभारी सरपंच पंचायत भवन में ताला लगे होने के कारण अस्थायी रूप से मिडिल स्कूल में पंचों की बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से बलराम सूर्यवंशी को प्रभारी सरपंच बनाया गया।  लेकिन जब तक पंचायत भवन नही खुलेगा तब तक पंचायत का कामकाज आगे नही बढ़ पायेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *