छत्तीसगढ़ में अब तक 56 एक्टिव केस जानिए अब तक का पूरा अपडेट..

रायपुर. बिलासपुर में 5 नये मरीज मिले हैं। बिलासपुर में मिले सभी प्रवासी मजदूर हैं जो हाल ही में दूसरे प्रदेश से लौटे हैं। जानकारी के अनुसार सभी पहले से ही क्वारंटीन में थे। दूसरे प्रदेश से आने के बाद सभी के सैंपल RTPCR टेस्ट के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भेजा गया था जहां रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। जानकारी के अनुसार पॉजिटिव आए मरीजो में 4 तखतपुर और 1 मस्तूरी के रहने वाले हैं। छत्तीसगढ़ में इस केस के साथ ही प्रदेश में कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 115 पहुंच गयी है, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 56 हो गयी है। प्रदेश में 59 मरीज स्वस्थ्य होकर अब अपने घरों में लौट चुके हैं।

प्रदेश में अबतक एक्टिव मरीजों की संख्या 56

बिलासपुर 5
रायगढ़ 5
राजनांदगांव 5
बालोद 13
कोरिया 1
कवर्धा 2
जांजगीर 11
बलौदाबाजार 8
जिला गरियाबंद ( राजिम ) 1
सरगुजा 2
सूरजपुर 1
कोरबा 1
मुंगेली 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *