जिला पंचायत सभापति दुर्गा नेताम ने सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

पाटन. सभापति जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम ग्रामीण महिलाओं के साथ ग्राम बरबसपुर के सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दी। श्रीमती नेताम ने साफ-सफाई कर जनता को पर्यावरण प्रदूषण व पॉलीथिन के दुष्प्रभावओं से होने वाले नुकसान की जानकारी देकर गांव को प्लास्टिक मुक्त करने का आह्वान किया । श्रीमती नेताम ने कहा कि गांव के बोरिंग के आसपास और नालियों में कचरा जमा होने से गंदगी पसरी हुई थी। गांव के महिलाओं के साथ मिलकर स्वक्छ बनाने समय निकालकर अभियान चलाया जा रहा है। कुछ जगह के हेंड पंप काफी नीचे होने से पानी जमा हो गया है। जिसे ऊपर उठाने के।लिये पीएचई अधिकारी को अवगत करवाया गया।
इस सफाई अभियान में सुशीला पवार, ममता यादव,बसंती मार्कण्डेय,मिथलेश बजरे, सतरूपा बजरे सहित अन्य महिलाएं शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *