पाटन.जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर ने कलेक्टर को पत्र लिखा है जिसमे धान की खरीदी से वंचित रहे किसानो के धान की खरीदी जल्द की जाए विभिन्न कारणों ने अपनी हिस्से के धान को पाटन क्षेत्र ने किसानो ने अभी तक अपनी धान की बिक्री नही की है जो अभी के समय में किसानों के लिए समस्या बन रही है ।
राज्य सरकार ने इस वर्ष खरीफ फसल की धान को समर्थन मूल्य में खरीदा है और सरकार ने वादा किया है कि किसानो के द्वारा दिये गए संपूर्ण की धान खरीदी किया जाएगा खरीदी के समय में किसानो के लिए विभिन्न प्रकार की समस्या सामने आई थी बेमौसम बरसात का होना टोकन नही मिलने की समस्या सर्वर डाउन होना इस तरह की विभिन्न समस्या सामने खड़ी थी जिससे अभी भी कुछ किसानो का धान खरीदी नही हुआ है । पाटन क्षेत्र के तेलीगुंडरा में आने वाले ख़्मरिया,डगंनिया में 7 किसानो के लगभग 1000 क्विंटल की खरीदी अभी भी बाकी है किसानो ने खेतो के रकबो के हिसाब अपना पंजीयन करवाया था जिस पर 1200 कट्टा या किसी का 1300 कट्टा धान की बिक्री कर सकते है लेकिन 3 टोकन के चलते किसी का 900 कट्टा ही धान की बिक्री की गई है धान खरीदी के चलते चलते भी किसानों को शेष धान की बिक्री के लिए टोकन नही दिया गया इसकी जानकारी पूर्व में एसडीएम पाटन को भी खरीदी से वंचित रहे किसानो ने दी है ।।
सरकार के घोषणा के अनुसार ऐसे किसान जो किसी समस्या की कारणो से अपनी धान की बिक्री नही पाए है उनके लिए 3 दिनों का समय 20 ,21 और 22 मई निर्धारत किया है जिस पर वंचित रहे हुए किसानो की शेष धान की खरीदी करने की अपील की है ।
