पाटन. तहसील सतनामी समाज पाटन ने कोरोना वायरस के जंग में मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि जमा की कोरोना महामारी से निपटने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा सहयोग हेतु अपील पर तहसील सतनामी समाज पाटन ने मदद स्वरूप बुधवार को स्टेट बैंक पाटन में मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 हजार रुपये खाता नंबर-30198873179 में जमा कर, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम पाटन विनय पोयाम को पत्र सौंपा।
इस दौरान तहसील सतनामी समाज पाटन के अध्यक्ष सोहन बघेल, सचिव कौशल रात्रे, मोती बघेल एवं शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे उपस्थित रहे।
