अनियमित कर्मचारियों ने फिर मुख्यमंत्री निवास घेराव कर आक्रोश दिखाया-आप पार्टी ने आंदोलन का समर्थन किया- मुख्यमंत्री अब राहुल गांधी के नियमितीकरण में लग गए हैं- विजय झा

* * रायपुर। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर 26 मार्च को बुढ़ातालाब धरना स्थल पर प्रतिकात्मक धरना रवि गढ़पाले, दिनेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा धरना, प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिया प़स्थान किया गया। जिसे स्मार्ट सिटी के पास पुलिस बल द्वारा रोक दिया गया। आंदोलन का आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडीं ने समर्थन किया है। पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार झा ने कहा है कि प्रदेश में अब अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं हो पाएगा। सरकार में इसकी इच्छाशक्ति नहीं है तथा विभागों से जानकारी न आने का बहाना कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बधेल राहुल गांधी के नियमितीकरण के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। उससे फुर्सत मिलेगा तब जानकारी मंगाएगें। इससे हर वर्ग के अनियमित, दैनिक वेतन भोगी, मध्यान्ह भोजन,रसोईया,कर्मचारी, स्कूल सफाई कर्मचारी, प्लेसमेंट, कलेक्टर दर, संविदा कर्मचारी, आंगनवाड़ी, कोटवार, बिहान कर्मचारी, मनरेगा कर्मचारी, महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी, मितानिन, बूढ़ा तालाब में 160 दिन से धरनारत पंचायत अनुकंपा नियुक्ति कर्मचारी आदि सभी आक्रोशित है। स्कूल सफाई कर्मचारी एवं मध्यान्ह भोजन कर्मचारियों को 200/–400/-रु सौ रू से की वृद्धि कर उंट के मुंह में जीरा दिया गया। यही उपेक्षा और शोषण की नीति रही तो आंदोलन का और विस्तार किया जावेगा। धरना स्थल पर आम आदमी पार्टी के नेता के एस नायडू, संजीव कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *