धनोरा के बाबा दरबार में मनाया गया पंचमी


रोशन सिंह@उतई ।बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में पंचमी के दिन माता रानी का विशेष श्रृंगार किया गया दरबार के लक्ष्मण बाबा नंद पंन्डा एवं भोलू मनोज भाई के द्वारा बाबा दरबार में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा भक्त गण नारियल हार फुल चुनरी खीर पुड़ी माता रानी को भेट किया गया रविवार को पंचमी होने के कारण दर्शन करने के लिए बहुत दुर दुर से भक्त लोग दरबार में दिन भर पहुंचते रहे एवं दोपहर को 1 बजे से बेमेतरा एवं धमतरी जिले से पहुंचे महिला मंडली के द्वारा माता रानी की बड़ी ही सुन्दर जस गीत भजन प्रस्तुति किया गया। रात्रि में दरबार के नंद पंन्डा गज्जू रायपुरिया राजू यादव मनोज पटेल बबलू साहू चीन्टू साहू विनोद साहू गुलाब साहू मनसुखा साहू भोलू साहू आदि भक्तों ने बाबा दरबार से थांल सजाकर गांव के शितला डिहवारीन दाई के दरबार में पहुंचकर पुजा पाठ करके चुनरी चढ़ाया गया। एवं सभी भक्तों की सुख समृद्धि मनोकामनाएं पूर्ण के लिए माता रानी से प्रार्थना किया गया। इस तरह से प्रति वर्ष पंचमी के दिन दरबार से भक्त लोग जाते हैं और माता रानी को चुनरी चढ़हाते है ।दरबार में हर रोज रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक हेमंत तेली एवं गुलाब साहू के मंडली द्वारा माता सेवा भजन का कार्यक्रम चल रहा है रात्रि में भक्तों का दर्शन करने एवं माता सेवा सुनने के लिए भीड़ लगा रहता है। दरबार प्रति निधी चंद्र कांत कोसरे एवं कुंजलाल साहू विशेष सेवा में जुटे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *