सेलूद। स्थानीय साहू समाज पतोरा द्वारा भक्त माता कर्मा की 1007 वीं जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। तत्पश्चात भक्त माता कर्मा की आरती पूजा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल,अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू,प्रमुख अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा,विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू,विशेष अतिथि कृषि उपज मंडी दुर्ग अध्यक्ष अश्वनी साहू,तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,महासचिव खेमलाल साहू,तहसील उपाध्यक्ष सरिता साहू,परिक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिशंकर साहू,परिक्षेत्रीय उपाध्यक्ष उषा साहू,मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी,तहसील साहू संघ युवा संयोजक गोपेश साहू, सरपंच अंजीता साहू, उपसरपंच घनश्याम साहू सहित अन्य थे।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कर्मा जयंती महोत्सव की बधाई देते हुए साहू समाज की सामाजिक संगठन की सराहना करते हुए कहा प्रत्येक इकाई में कर्मा जयंती के माध्यम से लोग एक दूसरे के साथ मिलकर समाज को संगठित करने की उपाय करते है। कलयुग में सबसे ज्यादातर ताकतवर संगठन को माना गया है । भक्त माता कर्मा के त्याग,तपस्या और समर्पण से आज समाज को संगठित है। माता कर्मा अपनी कर्म से महान बनी और उनकी भक्ति की शक्ति से भगवान को माता ने अपने हाथो से खिचड़ी खिलाई।
जिला साहू संघ दुर्ग अध्यक्ष नंद लाल साहू ने साहू समाज के गौरव शाली इतिहास से अवगत कराते हुए कहा कि हम सबको हमारे पूर्वजों के बारे में जानकारी रखना चाहिए। परिवार में संस्कार और संस्कृति की सीख जरूर दें। युवा पीढ़ी समाज की मुख्यधारा में जुड़कर काम करें। समाजिक व्यवस्था नही होता तो लोगों को छोटी-छोटी बातों के लिये कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ता। प्रतिभावान बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिये जिला साहू संघ दुर्ग निशुल्क ट्यूशन दे रहे है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सिलाई प्रशिक्षण दे रहे है।

प्रमुख अतिथि आशीष वर्मा ने कहा कि साहू समाज सबसे संगठित समाज है। साहू समाज द्वारा विगत कई वर्षों से विभिन्न रचनात्मक काम समाज हित मे की जा रही है।
महासचिव खेमलाल साहू ने कहा सामाजिक समरसता के साथ काम करें। समाज की ख्याति का अंदाजा इस बात से लग सकता है कि जगन्नाथपुरी के मंदिर में खीचढ़ी का जो भोग लगता है उसमें साहू समाज की भक्त माता कर्मा का भोग भी शामिल होता है।
इस अवसर पर महिलाओ एवं बच्चों के विभिन्न मनोरंजक खेल के साथ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। सभी विजेताओं एवं अतिथियों को स्थानीय इकाई द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।
मौके पर पर पर प्रमुख रूप से बोधन साहू,शशि भूषण साहू ,बलराम साहू,रघुनंदन साहू,कल्याण साहू,शुकेश्वर साहू,उदे राम साहू,प्रेमलता साहू,पोषेन्द्र साहू,अर्जुन साहू,देवचरण साहू,जोहन साहू,रूपेंद्र साहू,हितेश साहू,कुमारी साहू,टिकेश्वरी साहू,हेमंत साहू,डेजी रानी साहू,मनोज साहू,पुनीत साहू,मनीराम साहू,रोहित साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
