ख
- 22 से लेकर 30 मार्च तक चलेगी यह आयोजन
हेमंत तिवारी की खबर
पांडुका/समीप ग्राम पंचायत कुरूद अपने आप विविध प्रकार के धार्मिक आयोजन के लिए हमेशा जाना जाता है साल में यहां
कई दफा धार्मिक आयोजन होता ही रहता है इस वजह से पाण्डुका अंचल में इस गांव का आसपास के गांव से अलग पहचान है इसी कड़ी में इन दिनों ग्राम के हृदय स्थल मां शीतला मंदिर चौक में श्रीमद् देवी भागवत कथा शक्ति ज्ञान यज्ञ सत्संग समारोह एवम मनोकामना ज्योति कलश स्थापना का आयोजन किया गया है ।

यह आयोजन 22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक चलेगा आयोजन करता चेतन लाल साहू ,नर्मदा साहू ,वा परिवार सहित ग्राम वासियों के सहयोग से संपन्न किया जा रहा है प्रवचन कर्ता संत कवि पवन दीवान के कृपा पात्र शिष्य पंडित त्रिभुवन जी महाराज द्वारा किया जा रहा है कार्यक्रम का आयोजन में परीक्षित के रूप में परिवार वा ग्राम के ही नौ जोड़ों ने परीक्षित के रूप में कथा सुन रहे है । साथ ही महाराज जी के द्वारा देवी भागवत में माता दुर्गा के विभिन्न रूपों का वर्णन किया जा रहा है साथ ही घटस्थापना के साथ मां शैल पुत्री , मां ब्रह्मचारिणी पूजा हयग्रीव मधु कैटप कथा , मां चंद्रघंटा मां कुष्मांडा ,स्कंद माता ,कात्यानी मां ,कालरात्रि, महागौरी मां ,सिद्धिदात्री मां सहित माता के सभी रूपों का कथा सुनाया जा रहा है । इस संगीत मय धार्मिक आयोजन को सुनने गांव सहित आसपास के ग्रामीण अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं । इस आयोजन के सहयोग में ग्रामीण सहित सागर साहू, हरिश्चंद साहू, चिंता राम साहू वा लालू साहू सहित आदि का सहयोग मिल रहा है । साथ ही श्रदलुओ के लिए भोजन प्रसादी की व्वस्था भी किया गया है ।
